शबेबरात पर चला इबादत का दौर, मांगी गुनाहों की माफी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 7, 2023

शबेबरात पर चला इबादत का दौर, मांगी गुनाहों की माफी

फतेहपुर, शमशाद खान । जिले भर में शबेबरात का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। जहां दिन भर घर की महिलाओं ने तरह-तरह के हलवे बनाए वहीं पुरूषों व बच्चों ने कब्रिस्तान पर पहुंचकर अपने पूर्वजों की मगफिरत के लिए फातिहा पढ़कर अल्लाह पाक से दुआएं मांगी। कब्रिस्तान व दरगाहों को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था। घरों पर रात भर इबादत का दौर चलता रहा। 

कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ते मुस्लिम समुदाय के लोग।

शबेबरात के मौके पर मंगलवार की सुबह से ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल पहल तेज हो गई थी। हलवा की सामग्री की दुकानें यूं तो कई दिनों से सज गई थीं लेकिन आज दुकानों पर अधिक भीड़ देखी गई। घर की महिलाओं ने तरह-तरह के हलवे बनाए। अस्र के बाद घरों पर पूर्वजों के नाम से हलवा पर फातिहा करवाया गया। बाद मगरिब जहां पुरूष वर्ग ने अपने पूर्वजों की कब्रिस्तानों पर फातिया पढ़ा और अगरबत्ती व मोमबत्ती जलाकर कब्रिस्तान पर रोशनी व सुगंध का माहौल बना दिया। वहीं महिलाओं व पुरूष सहित घर के अधिकांश सदस्यों ने पूरी रात अल्लाह की बारगाह में इबादत कर लम्बी उम्र की दुआएं और गुनाहों की माफी मांगी। देर रात तक बच्चों ने पटाखें भी छुड़ाये यूं तो शबेबरात के मद्देनजर लोगों ने कब्रिस्तानों की साफ-सफाई एक पखवारे से शुरू करा दी थी। शबेरात के दिन मस्जिदों, दरगाहों व कब्रिस्तानों को विशेष रूप से सजाया गया था। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages