सभी क्षेत्रों में महिलाओं की हो समान भागीदारी : हेमलता पटेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 9, 2023

सभी क्षेत्रों में महिलाओं की हो समान भागीदारी : हेमलता पटेल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने की गोष्ठी 

फतेहपुर, शमशाद खान । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में महिलाएं अपनी योग्यता व आत्मविश्वास के दम पर स्वयं की पहचान कायम कर रही हैं। संतुलित विकास के लिए यह अति आवश्यक है कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सामान भागीदारी सुनिश्चित हो। ब्लाक बहुआ के सुजानपुर स्थित गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन कार्यालय में अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की प्रमुख पदाधिकारियों व सदस्यों सहित अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। महिला अधिकारों व कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष हेमलता पटेल नें महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि

गोष्ठी में भाग लेतीं महिलाएं।

एकता में बहुत ताकत होती है। एकजुट होकर हम बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल सकते हैं। सच्ची लगन एवं मेहनत से उसे हल भी कर सकते है। इसलिए संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए गीत के माध्यम से प्रधान हेमलता पटेल नें महिलाओं को जागरूक किया। अध्यक्ष नें सभी को महिला दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की। गोष्ठी के उपरांत कई महिलाएं संगठन में सम्मिलित हुई। आयोजन के दौरान सरला सिंह, प्रीती देवी, मधू पटेल, संयोगिता, राजरानी, सुधा, रेखा, विमला, केशकली, अंजना, सुमन, श्रेया, आरती, आमना, कोमल, काजल, सोनल आदि महिलाएं सम्मिलित रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages