राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा
बांदा, के एस दुबे । त्योहार के ऐन वक्त पर गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी किए जाने पर कांग्रेस ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। गुरुवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि गरीब जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया जा रहा है। त्योहार के ठीक पहले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई, इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
![]() |
| कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए कांग्रेसी |
गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसी लामबंद होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि आखिरकार वर्तमान सरकार गरीबों के पीछे क्यो पड़ी है। होली के त्योहार के ठीक एक सप्ताह पहले सिलेंडर 50 रुपये महंगा कर दिया गया। आखिरकार कब तक गरीब जनता की जेब पर डाका डालते रहेंगे। कांग्रेसजन इस महंगाई का घोर विरोध करते हैं। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेसियों ने त्योहार के पूर्व गैस सिलेंडर महंगा किए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए गैस सिलेंडर के दाम तत्काल प्रभाव से कम किए जाने की मांग की है। इस मौके पर अखिलेश शुक्ला, सीमा खान, केपी सेन, केशव पाल, शोएब रिजवी, नत्थू सेन, अशोक वर्धन, प्रेमचन्द, जितेंद्र गौरव, कालीचरण निगम, सीताराम कोटार, संतोष द्विवेदी, जहांगीर, रंपा भाई, रम्मू प्रसाद वर्मा, सब्बीर सौदागर, लवकुश निषाद, सुकदेव गांधी आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment