Pages

Thursday, April 20, 2023

पृथ्वी दिवस पर 22 को अमृत सरोवर पर होंगे कार्यक्रम

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कर्वी ब्लाक की खंड विकास अधिकारी आस्था पांडेय ने ग्राम पंचायत अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, स्वयं सहायता समूह से कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस पर सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम कर उसके फोटो, वीडियो, वॉइस मैसेज को ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया में अपलोड कर गोष्ठी करें। गुरुवार को बीडीओ आस्था पाण्डेय ने बताया कि गांव के मनरेगा मजदूरों, रोजगार सेवक, महिला मेठ, तकनीकी सहायक, सचिव, स्वयं सहायता समूह की दीदी या बीसी सखी संबंधित गांव के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी की जाये। उपमुख्यमंत्री के प्रदेश में निर्मित कराए अमृत सरोवर छह लाख सेल्फी विद


अमृत सरोवर का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत प्रत्येक अमृत सरोवर पर कम से कम 50 ग्रामीणों को अमृत सरोवर पर ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया सेल्फी विद अमृत सरोवर हैश टैग के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री आदि को टैग करते हुए समाचार पत्रों में छपवायें। सभी अमृत सरोवरों पर बैनर भी लगायें। लघु गोष्ठी कर जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण, नदी-तालाब एवं वर्षाकाल में जल संचय पर चर्चा करें। इस मौके पर ग्रामीणों को संकल्प दिलायें कि उनके परिवार एक पौधा अवश्य लगायें। उस पौधे की देखभाल करें। 21 अप्रैल को अमृत सरोवर स्वच्छता दिवस मनाया जायेगा। ग्राम पंचायतों में जनजागरण, साफ सफाई, स्वच्छता के कार्यक्रम होंगे।

No comments:

Post a Comment