अस्पताल का निरीक्षण किया, भर्ती बंदियों का जाना हाल
बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य ने शुक्रवार को विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ और जिला जज कमलेश कच्छल के निर्देशन में जिला कारागार का निरीक्षण सुचेता चौरसिया सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। सबसे पहले जेल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। वहां पर भर्ती मिले बंदियों का हाल जाना। खाना आदि के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान जेल चिकित्सक डा. गुलाबचंद्र मिश्र उपस्थित रहे। बैरक संख्या 12ए, 12बी, 12सी, 12डी व छह का निरीक्षण किया गया, वहां बंदियों से विधिक सहायता प्रदान किए जाने की जानकारी ली गई। निरीक्षण के समय उपस्थित उपजेलर ने बताया कि समस्त बन्दियों को जेल मैन्युअल के अनुसार भोजन दिया जा रहा हैं। इसके साथ ही जेल में निरुद्ध महिला बन्दियों की स्वास्थ्य की
![]() |
| कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकतीं सुचेता चौरसिया |
जांच के लिए जनरल स्वास्थ्य चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन एवं आंख की बीमारी से पीड़ित बंदियों के लिए चिकित्सा परीक्षण शिविर लगाकर जांच कराये जाने के लिए भी निर्देशित किया गया। महिला बैरक में सचिव द्वारा महिला बन्दियों से निशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान किये जाने के लिए जानकारी ली गई, जिसमें दो महिला बन्दियों की जेल अपील उच्च न्यायालय में जेल अपील कराये जाने की कार्यवाही की गई। महिला पराविधिक स्वयं सेवक सुमन शुक्ला द्वारा जेल में निरुद्ध महिलाओं को दिये जा रहे सिलाई कढ़ाई व बुनाई के प्रशिक्षण के संबंध में भी जानकारी ली गई। महिला बन्दियों द्वारा उत्सुकता के साथ प्रशिक्षण लिया जा रहा है। निरीक्षण के समय जेल प्रशासन की ओर से नवागंतुक जेलर केपी चन्दीला, उप जेलर महेन्द्र कुमार के साथ राशिद अहमद डीईओ सुमन शुक्ला, महिला पराविधिक स्वयंसेवक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment