Pages

Sunday, July 16, 2023

आठ गांवों में निशुल्क शिक्षा केंद्रों का हुआ शुभारंभ

बांदा, के एस दुबे । लोधी क्षत्रिय एंपलाइज एसोसिएशन (लक्ष्य) की ओर से जिले के आइ गांवों में एक साथ निशुल्क लक्ष्य प्राथमिक शिक्षा केंद्रों में शिक्षण कार्य का शुभारंभ किया गया है। लक्ष्य के समस्त शिक्षा केंद्र में कक्षा 3, 4 एवं 5 के 140 छात्र छात्राएं नवोदय विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय एवं सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए लक्ष्य के कुशल शैक्षिक निर्देशन में तैयारी करेंगे। अतर्रापुरवा (ब्लाक-नरैनी), कबरेपुरवा, खानपुर

शिक्षा केंद्र में मौजूद बच्चे व अन्य

(महुआ), डिंगवाही (बड़ोखर), जामू (कमासिन), घनसौल (बबेरु), गावों में लक्ष्य पदाधिकारी योगेंद्र देव सिंह, प्रमोद कुमार, तरुण सिंह, अवधेश कुमार, शिव कुमार, हरिओम सिंह, राजकरण सिंह, राम सिंह, महाप्रसाद, रामसरोज, देवकली, गायत्री देवी, जयकरण सिंह, दादू राम सिंह, शिवनरेश सिंह आदि ने विभिन्न निशुल्क शिक्षा केंद्रों में उपस्थित रहकर शिक्षण कार्य का शुभारंभ करवाया। 


No comments:

Post a Comment