दो मोबाइल फोन और 600 नगद हुए बरामद
बांदा, के एस दुबे । सुनसान स्थानों पर राहगीरों के साथ चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले छह चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छीने गए दो मोबाइल व 600 रुपए नगद पुलिस ने बरामद हुए। पुलिस पड़ताल में जुट गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया पुल के पास छह दिन पहले पढ़ने वाले दो छात्रों को डरा धमकाकर उनके दो एंड्रायड मोबाइल फोन छीन लिए गए थे। छात्रों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार की सुबह रब्बानिया नगर सेढ़ू तलैया के पास से छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो मोबाइल फोन और 630 रुपया नगद बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में रज्जन उर्फ राहुल सैनी पुत्र अशोक निवासी निम्नीपार, लिल्ला उर्फ राहुल पुत्र मुन्ना नामदेव रामा का इमामबाड़ा अलीगंज, मंगल राजपूत पुत्र रामप्रताप राजपूत निवासी चौसठ जोगिनी मंदिर खाईंपार, अरविंद कुशवाहा उर्फ टिल्लू पुत्र
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए चोर |
रामबहादुर निवासी लालाभइया का अखाड़ा मर्दननाका, राजू उर्फ बंटा पुत्र धर्मवीर निवासी चौसठ जोगिनी मंदिर खाईंपार, साहिल सोनी उर्फ अमन पुत्र किशन सोनी निवासी बन्योटा शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि यह सभी चोर सुनसान जगह पर राहगीरों के साथ चोरी, लूट व डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। छह दिन पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे दो युवकों को डरा धमकाकर उनके मोबाइल छीन लिए थे। छीने गए मोबाइल या अन्य सामान को बेचकर रुपया नशेबाजी में खर्च करते हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह पूर्व में भी चोरी और मारपीट की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला, उप निरीक्षक राजेश मौर्य, हेड कांस्टेबल शिवप्रकाश सिंह, शिवम राय, निहाल रजा, रोहित प्रजापति शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment