Pages

Monday, July 17, 2023

विद्यालय स्थापना के लिए पालिका से मांगी भूमि

रोशनी परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट ने चेयरमैन को सौंपा पत्र 

फतेहपुर, मो. शमशाद । जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली रोशनी परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट ने सोमवार को मूक एवं बधिर/विकलांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक विद्यालय की स्थापना करने का मन बनाया। ट्रस्ट ने भूमि का पट्टा कराये जाने की मांग को लेकर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्या को पत्र सौंपा। रोशनी परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुशवाहा समेत संस्था के अन्य सदस्य नगर पालिका पहुंचे। जहां चेयरमैन को दिये गये पत्र में

चेयरमैन को पत्र सौंपते ट्रस्ट के पदाधिकारी।

बताया कि संस्था जनसेवा के कार्यों में कई वर्षों से लगी हुई है। संस्था अब दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहती है और विद्यालय की स्थापना करने का मन बनाया है। इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत भूमि की आवश्यकता है। इसलिए पालिका की ओर से विद्यालय के निर्माण के लिए भूमि का पट्टा कराया जाये। यदि ऐसा होता है तो दिव्यांग एवं मूक बधिर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा। इस मौके पर देवेंद्र यादव, सूरजदीन मौर्या, भोला मौर्या, अरूण मौर्या, वीरेंद्र मौर्या भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment