Pages

Wednesday, July 26, 2023

आठ पदोन्नत मुख्य सेविकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

आंगनबाड़ी व मुख्य सेविकाओं के हाथ में है बच्चों का भविष्य : डीएम 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को दी शुभकामना

फतेहपुर, मो. शमशाद । जनपद की परियोजनाओं में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नति का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिलाधिकारी श्रुति की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जनपद की परियोजना में कार्यरत आठ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तेलियानी विकास खंड के असवार आंगनबाड़ी केंद्र की सुशीला, ऐराया विकास खंड के बरक्कतपुर आंगनबाड़ी केंद्र की रेशमा, ऐरायां विकास खंड के रामपुर आंगनबाड़ी केंद्र की गुड़िया, विजयीपुर विकास खंड के तक्कीपुर आंगनबाड़ी केंद्र की सुधा देवी, हसवा विकास खंड के टीकर आंगनबाड़ी केंद्र की अनीता देवी, तेलियानी विकास खंड के मंजूपुर आंगनबाड़ी केंद्र की गीता देवी, हसवां विकास खंड के बेर्रांव आंगनबाड़ी केंद्र की गीता व धाता विकास खंड के नगरवा आंगनबाड़ी केंद्र की राजपति को मुख्य सेविका का नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी एवं

पदोन्नत मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र देते भाजपा जिलाध्यक्ष व डीएम।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग पूरे सिस्टम की रीड़ हैं क्योंकि बच्चों का भविष्य आपके हाथ में हैं। सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की सेवाओं की जानकारी देते हुए उनकी निगरानी करना कर्तव्य है। एक साकारात्मक सोच के साथ में कार्य करें। आप नीचे से उठकर ऊपर आई हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कार्य करें। समय के साथ में विभाग का कार्य डिजिटलीकरण हो रहा है उसको सीखे और अपने को आधुनिकता से जोड़कर काम करें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि आपकी मेहनत व कठिन परिश्रम से कार्य करने का परिणाम है कि आप पदोन्नति होकर मुख्य सेविका का पद मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कार्य करने में किस प्रकार की समस्या आती है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ अपने अनुभवों व कार्य शैली को साझा करते हुए बेहतर कार्य करें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, सीडीपीओ सहित मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहीं।


No comments:

Post a Comment