बस्ते के बोझ को कम करने के साथ ही शिक्षा के स्तर में होगा सुधार
फतेहपुर, मो. शमशाद । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर अपर जिलाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग व सीबीएसई विद्यालयो से आये हुए शिक्षाविदों ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के स्तर और किये गए सुधारो पर जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी के प्रधानाचार्य रोहित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति एनईपी 2020 में टेन प्लस टू के शैक्षिक मॉडल पाठ्यक्रम को फाईव प्लस थ्री प्लस थ्री प्लस फोर प्रणाली के आधार पर बाटा गया है। बच्चों के पहले पांच साल फॉउंडेशनल, प्री स्कूल या बाल वाटिका में तीन से छह वर्ष कक्षा एक व दो में छठ से आठ वर्ष अगले तीन वर्ष प्रेप्ररेटरी कक्षा तीन से पाँच इसके तीन वर्ष मिडिल क्लास कक्षा छह से आठ एव अंत के चार वर्षों मे कक्षा नौ से बारह को सेकेंडरी में विभाजित किया गया है। शिक्षा नीति में शिक्षा की पहुँच, समानता, गुणवत्ता व उत्तरदायित्व जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया गया है। जिसमे कक्षा पांच तक कि शिक्षा को बच्चे की मात्र भाषा
![]() |
| पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी के प्रधानाचार्य रोहित चौधरी। |
या स्थानीय भाषा मे कराने आदि पर बल दिया गया है। बच्चों को केवल शिक्षा देना ही नहीं बल्कि उनके ज्ञान के स्तर को आंकने के साथ ही अध्यापकों की भी ज़िम्मेदारी तय करके शिक्षा के स्तर पर सतत सुधार आदि तय किये जाते हैं। बताया कि वर्तमान में जनपद सहित देश भर के 450 केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका कक्षाओं का 2023 व 2024 में शुभारंभ किया गया है। कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों को प्रथम तीन माह तक रिपोर्ट तैयार की जाती है। मैपिंग के पश्चात तैयार अभिलेख के अनुसार पठन पाठन कराया जाता है। बताया कि बच्चों को ई शिक्षा के लिए आनलाइन व्यवस्था के अलावा स्वयं प्रभा नाम से टीवी चैनल के माध्यम से भी शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चो के बस्ते का बोझ कम करने का प्रयास करने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने की योजना को अमली जामा पहनाया गया है। जिसके निश्चित ही सफल परिमाण मिलेंगे। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव, जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानचार्य नीता उपाध्याय, जिला शिक्षण एव प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता संजीव सिंह, सीबीएसई कवर्डिनेटर प्रमोद कुमार त्रिपाठी आदि रहे।

No comments:
Post a Comment