मंगलवार को प्रदर्शन कर शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नरैनी, के एस दुबे । खंड शिक्षा अधिकारी नरैनी के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को आधा सैकड़ा शिक्षकों ने प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री, सहित महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना को संबोधित कर ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। विकासखंड के आधा सैकड़ा से अधिक अध्यापकों ने प्रदर्शन किया तथा हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित कर उपजिलाधिकारी को सौपा है शिक्षकों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि ब्लाक संसाधन केंद्र में कार्यरत रविंद्र कुमार वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी के भ्रष्ट कार्यशैली के चलते हम शिक्षक गण उच्च स्त्ररीय विद्यालय व्यवस्था को बरकरार रखने में अशक्त महसूस कर रहे हैं। क्योंकि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न मदों में भी कमीशन लेते हैं न देने पर तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। विद्यालीय व्यवस्था रखरखाव कैसे हो इन्हें इससे कोई मतलब नहीं है। खंड
![]() |
| एसडीएम को ज्ञापन देने आए शिक्षक |
शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान केवल शिक्षक उपस्थिति को फोकस देते हैं। अगर किसी को मध्यान भोजन के लिए फल, सब्जी आदि क्रय करने में 10 से 5 मिनट विद्यालय आने में विलंब हो जाए तो भी प्रताड़ित करते हैं। शिक्षक उपस्थिति पंजिका में छोटा सा ए या डैस का निशाना बनाकर छोड़ देते हैं, इन शिक्षकों को बीआरसी में बुलाकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दंडात्मक कार्यवाही का सख्त दबाव बनाकर शिक्षको से मनचाही उगाही करते हैं न देने वाले शिक्षकों को विभागीय पोर्टल में अनुपस्थित पर दर्शा देते हैं। इस आर्थिक शोषण व मानसिक उत्पीड़न से आजिज होकर शिक्षकों में भारी आक्रोश है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से काशी प्रसाद गुप्ता, दुर्गाचरण, दिवाकर द्विवेदी, विक्रम कुमार, जयनारायण, कृष्ण कुमार सतनारायण, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह महेश कुमार, मनीष कुमार, गंगासागर ,पंकज कुमार बहादुरपुर महेश साहिल, रोहित कुमार, कबिंद्र कुमार, सुमित सिंह,प्रमुख रूप से रहे।

No comments:
Post a Comment