Pages

Wednesday, September 6, 2023

छात्राओं को शक्ति सुरक्षा और साहस के दिए टिप्स

नरैनी, के एस दुबे । समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नर्स ट्रेनिंग सेन्टर में फर्स्ट एड प्रशिक्षण की छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति के तहत शक्ति, सुरक्षा और साहस के टिप्स दिए।  नर्स ट्रेनिंग सेंटर में पैरामेडिकल के तहत छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कोतवाली थाना की साइबर ब्रांच पुलिस टीम द्वारा एएनएम

महिला पुलिस कर्मी के साथ मौजूद छात्राएं 

छात्राओं के साथ डीपीएमआई कौशल केन्द्र बांदा अतर्रा पैरामेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट की छात्राएं को साइबर अपराध और नारी सशक्तिकरण के मिशन शक्ति के बारे में छात्राओं को महिला सिपाहियों और उपनिरीक्षक मो अकरम द्वारा जानकारिया दी गई। इसी क्रम में नर्स ट्रेनिंग सेन्टर के प्रधानाचार्या श्रीमती शिवनन्दनी शिक्षक अनुज कुमार और सुखदेव को इंस्टीट्यूट डायरेक्टर डा. रमाकान्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


No comments:

Post a Comment