Pages

Thursday, September 7, 2023

सदर विधायक ने कई गांवों में किया जनसंपर्क

चौपाल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को किया साझा 

मेरी माटी मेरा गांव अभियान को सफल बनाने का किया आवाहन 

बांदा, के एस दुबे । सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिसंडा मंडल और महुआ मंडल के कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेरी माटी मेरा गांव अभियान को सफल बनाने का ग्रामीणों से आवाहन किया। इसके साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद विधायक ने चौपाल लगाई और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों के साथ साझा किया। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने सदर विधानसभा के मंडल बिसंडा के ग्राम करगेहना, ग्राम हस्तम, ग्राम तकुली, ग्राम पिण्डखर, ग्राम तेंदुरा, ग्राम चौसड़ में तथा महुआ मण्डल के ग्राम सौता, स्योढ़ा, खेरवा, मसुरी, ऐला, तिन्दवारा में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इसके साथ ही वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्या का निरीक्षण किया। जनसम्पर्क के दौरान विधायक ने विभिन्न गांवों में जनचौपाल लगाकर केन्द्र एवं प्रदेश

चौपाल में ग्रामीण की समस्या सुनते विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी 

सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता से साझा किया। ग्रामीणों द्वारा दिये गये सुझावों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को जनता द्वारा बताये गये कार्या को त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये। जनसम्पर्क के दौरान बिसण्डा मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह, महुआ मण्डल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, अमरमणि तिवारी, सुधीर मिश्रा, विनय कुशवाहा, रवि सिंह, विष्णु सिंह सेंगर, बृजभूषण त्रिपाठी, कल्याण सिंह, कुलदीप शिवहरे, लवकुश सिंह, हरिओम शर्मा, राजू गौतम, ग्रामीण प्रतिनिधि सदर विधायक शैलेन्द्र सिंह शैलू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment