Pages

Friday, September 8, 2023

आरवीएस में याद किए गए प्रेरणास्रोत ठा. शिरोमन सिंह

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के बांदा सागर मार्ग स्थित आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के प्रेरणास्रोत एवं दूरदर्शी सोच के धनी स्व. ठाकुर शिरोमन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनके व्यक्तित्व के बारे में बच्चो को जानकारी दी गई। विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह  एवं अकेडमिक डाइरेक्टर वीशा मोहिन्द्रा ने अपने प्रेषित वक्तव्य में स्व. शिरोमन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलकर नई ऊंचाइयों को छूने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का प्रारम्भ स्पेशल एसंबली के साथ किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा शर्मा ने हैड बॉय सक्षम सिंह एवं हेड गर्ल सेजल शर्मा के साथ स्व. शिरोमन सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं

प्रेरणास्त्रोत ठा. शिरोमन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करतीं प्रधानाचार्य।

माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे वे एक छोटे से गाँव से निकलकर इस्पात नगरी जमशेदपुर पहुंचे और अपनी बहुमुखी सेवाएँ देकर अपनी प्रतिभा को एक पहचान दिलाई। आज उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर ही फतेहपुर स्थित आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल, जमशेदपुर स्थित आरवीएस अकेडमी, आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी, आरवीएस स्किल्स अकेडमी तथा बहुमंजिले आवासीय परिसर आदि प्रतिष्ठान अपनी समाजोपयोगी भूमिका निभा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए हिन्दी एवं अंग्रेजी व्याख्यान, साहित्यिक गतिविधियों आदि का आयोजन किया गया। 


No comments:

Post a Comment