Pages

Saturday, September 9, 2023

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जिलाध्यक्ष बने जिशान

फतेहपुर, मो. शमशाद । मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव डा. मुईद अहमद मम्मू ने शहर के मसवानी मुहल्ला निवासी मोहम्मद जिशान रजा पुत्र निसार अहमद को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उन्होने आशा जताई है कि पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ जिले में काम करें और अपने काम के उपयोग से यह

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो. जिशान रजा।

सुचारू रूप से संगठन की मजबूत संरचना करेंगे। उधर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री रजा ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। जिले में संगठन को मजबूत किया जायेगा। शुभचिंतकों ने रजा को सोशल मीडिया के साथ-साथ मोबाइल पर बधाई दी। 


1 comment: