सर्वसम्मति से नवीन कार्यकरणी का हुआ गठन
फतेहपुर, मो. शमशाद । सविता समाज उत्तर प्रदेश की जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष महामंत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर पदाधिकारी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। सदस्यों के चुनाव के बाद चुनाव संचालन समिति की ओर से नवीन कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर शपथ दिलाकर बधाई दी गयी। शनिवार को शहर के जोनिहां बस स्टॉप स्थित एक मैरिज हाल में सविता समाज उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई की नवीन कार्यकरणी का गठन किया गया। संगठन की ओर से चुनाव समिति सदस्य
![]() |
| नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाते संचालन समिति के सदस्य। |
बलराम सविता, ओम प्रकाश सविता व बलराम सेन द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राम शंकर सविता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर विनोद कुमार, महासचिव पद पर बृजेश कुमार, कोषाध्यक्ष कपूर कुमार सविता, संप्रेक्षक प्रवेश कुमार, युवा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार, महिला जिलाध्यक्ष अन्नू सविता के अलावा कालीचरण को संरक्षक व श्रवण कुमार सह संरक्षक समेत 15 सदस्यीय कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यकरणी के गठन के पश्चात संचालन समिति के सदस्यों द्वारा नवीन कार्यकरणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गयी तत्पश्चात समाज के अग्रजों द्वारा नवीन कार्यकरणी को फूल-मालाओं से लादकर जमकर बधाई दी गयी। इस मौके पर बुद्धराज धकड़ी आदि रहे।

No comments:
Post a Comment