नफरत हरा राहुल ने खोली है मोहब्बत की दुकान: अखिलेश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जननायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा शुरु की गई। ये पदयात्रा धनुष चौराहा होते हुए पटेल तिराहा से शहीद स्मारक में नुक्कड़ सभा में बदल गई।सभा में प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि सात सितंबर 2022 को नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरु की थी, जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चार हजार किमी की यात्रा थी, नफरत को हराकर मोहब्बत की दुकान खोलने का राहुल गांधी ने काम किया है। जिलाध्यक्ष कुशाल सिंह पटेल ने कहा कि जिस तरह से देश में महंगाई-बेरोजगारी बढ़ रही है, उसके
खिलाफ कांग्रेस जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। नेता राहुल गांधी सदन में आवाज उठाते हैं तो उनकी सदस्यता समाप्त करने की साजिश की जाती है। कांग्रेस हमेशा गरीब, मजदूर, किसान के लिए संघर्ष करती आ रही है, आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पीसीसी सदस्य रंजना बरातीलाल पांडे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से मोदी सरकार तिलमिला गई है। विपक्ष की आवाज दबाने को संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। मणिपुर, हरियाणा में नफरत की चिंगारी फैलाने का काम किया है। संकल्प दिलाया कि संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी सरकार को उखाड फेंका जायेगा। इंडिया की सरकार बनाने का काम किया जायेगा। प्रदेश सचिव सेवादल कुलदीप मिश्रा ने कहा कि किसान, नौजवान, मजदूर महंगाई से जूझ रहा है। उद्योगपतियों के ऋण माफ किये जा रहे हैं। किसानों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस आम जनता के हितों को हमेशा संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, हेमराज त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, राकेश वर्मा, कालीचरण राजपूत, राजनारायण निषाद, विजयमणि त्रिपाठी, यमुना शुक्ला, पवन रजक, अतुल तिवारी, अरुण गुप्ता, शिवशंकर खंगार, दिवाकर त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, चुनवाद प्रसाद, इंद्रजीत उपाध्याय, भोला द्विवेदी, सचिन, महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, मानवेंद्र पटेल, राजेश सिंह पटेल, धर्मेंद्र गौतम, राम प्रकाश, गरीबदास, महेंद्र निषाद, रामबचन निषाद, हरिओम पांडे, प्रदीप सिंह पटेल समेत आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment