रात बारह बजे मंत्रोच्चार के बीच मनाया जन्मोत्सव
डा. अनुराग ने सभी को बांटे जल संरक्षण के निवेदन पत्रक
फतेहपुर, मो. शमशाद । डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्रीराम-कृष्ण साई मंदिर में भगवान का जन्मोत्सव व भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया। रात्रि 8 बजे से भजन कीर्तन रवि द्विवेदी व विनोद श्रीवास्तव एवं उनकी मंडली द्वारा प्रारंभ हुआ। जिनमें कभी राम बनके कभी श्याम बनके, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते तो तुम हो कन्हैया जैसे भजनों में उपस्थित भक्त भक्ति में सराबोर रहे तत्पश्चात रात्रि 12 बजे आचार्य विमलकान्त त्रिपाठी ने विधिवत मंत्रोच्चार व घंटा, शंख की ध्वनि के साथ भगवान का पूजन व जन्मोत्सव सभी भक्तों द्वारा मनाया गया।
![]() |
| भजन संध्या के दौरान जल संरक्षण के पत्रक वितरित करते डा. अनुराग। |
डॉ अनुराग द्वारा सभी भक्तों को प्रसाद के साथ साथ जलसंरक्षण निवेदन पत्रक भी प्रदान किया गया व अन्य लोगों को भी जलसंरक्षण हेतु सभी को जागरूक करने के लिए निवेदन किया। इस अवसर पर पद्मिनी श्रीवास्तव, प्रह्लाद सिंह गौतम, डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी, महेंद्र शुक्ल, प्रेमा सिंह राठौर, गायत्री सिंह, वर्षा श्रीवास्तव, श्रद्धा गौड़, डॉ विवेक, नीरज सिंह, विनय तिवारी सभासद सिविल लाइंस, सूर्यप्रकाश मिश्र, मनीष कुमार, चेतन यादव, एसएस चौहान, अमित गुप्ता, अतुल गुप्ता, कुलदीप सिंह भदौरिया, कैलाश चन्द्र, प्रमिल श्रीवास्तव एडवोकेट, अमित श्रीवास्तव, कौशल श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, श्रेय शुक्ल, विवेक मिश्र, प्रशांत पाटिल, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल सहित तमाम भक्तगण व प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव, आशीष मिश्र, अभिषेक सैनी, लक्ष्मण बाबा उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment