Pages

Sunday, September 3, 2023

तिरंगा लेकर शिक्षामित्रों ने किया धनुष चौराहा जाम

शिक्षामित्रों ने उठाई मांगें, चेताया नौ अक्टूबर को लखनऊ में होगा प्रदर्शन 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रसेन यादव की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर सांसद आरके सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन दौरान राष्ट्रीय झंडा तिरंगा हाथों में ले रखा था। रविवार को उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर कुछ देर को धनुष चौराहे में जाम लगा दिया। जाम को खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पडी। शिक्षामित्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर सांसद के घर तक गये। वहां सांसद के न मिलने पर सौंपे ज्ञापन में कहा कि 22 साल से शिक्षामित्रों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। शिक्षामित्रों ने आर्थिक स्थिति दयनीय होने का जिक्र


करते हुए कहा कि नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों को पुनः समायोजित किया जाये। समायोजन प्रक्रिया पूरी होने तक सम्मानजनक वेतन दिया जाये। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को शामिल कर भविष्य सुरक्षित किया जाये। मृतक शिक्षामित्रों को मदद देकर आश्रित को जीविकोपार्जन को नियुक्ति दी जाये। टीईटी पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलिता बरतते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति दी जाये। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को पुनः अवसर दिया जाये। सितम्बर माह तक शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान न हुआ तो नौ अक्टूबर को प्रदेश के लाखों शिक्षामित्र लखनऊ की धरती में आन्दोलन को बाध्य होंगे। 

इस मौके पर खासतौर पर जिलाध्यक्ष इन्द्रसेन यादव, मंडल अध्यक्ष संतलाल त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नन्दकिशोर दीक्षित, महामंत्री दिगम्बर दुबे, सर्वेश यादव, आलोक जायसवाल, अश्वनी कुमार सिंह, बृजेन्द्र पाल, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, इन्द्रनारायण, नीलेश, ओंकार अहिरवार, राजेश, विनोद त्रिपाठी, नीतमाला, देवानन्द यादव, ममता देवी, केतकी देवी, मिथला देवी, सुनीता देवी आदि शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment