Pages

Friday, September 8, 2023

गांव-गांव घूमकर योजनाओ की जानकारी देगा जागरूकता रथ

वीडियो ने स्वयं का कॉन्सेप्ट तैयार कर बनाई रणनीति 

योजनाओं में पैसे का लेन-देन न हो इसके लिए चलाएंगे मुहिम 

खागा/फतेहपुर, मो. शमशाद । सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को बीडीओ धाता ने बीड़ा उठाया। जिसके तहत उन्होंने जागरूकता रथ के साथ-साथ तख्ती व पैड में स्लोगन लिखवाकर गांव-गांव में भ्रमण करके लोगों को जागरूक करने का काम शुरू किया। उन्होंने सेमरहटा से अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। गांव में भ्रमण कर कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों महिलाओं व युवाओं को जागरूक अभियान के तहत जानकारी दी। स्वयं का कॉन्सेप्ट तैयार कर गांव के युवाओं व बेरोजगारों को उद्यम लगाने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ ने शासन की समस्त योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक रथ तैयार किया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, बैंक कर्मी, बीडियो आदि लोग रोजाना गांव में भ्रमण कर विभाग की समस्त योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाएंगे। 

रैली की अगुवाई करते बीडीओ धाता।

बीडीओ धाता अजय कुमार तिवारी ने बताया कि धाता ग्राम सभा में कुल 64 ग्राम पंचायतें हैं। हर ग्राम पंचायत में वूमेन क्लब व बिजनेस क्लब के  नाम से कक्ष का संचालन शुरू कर दिया है जिसमें ग्रामीणों को बुलाकर उनसे बातचीत कर उनको जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को शासन की सभी योजनाओं की जानकारी नहीं होती है। जिससे अराजकतत्व के लोग गांव की भोली-भाली जनता को बरगला करके धन की वसूली कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि उनके अभियान का मतलब है कि ग्रामीणों को शासन की समस्त निःशुल्क योजनाओं की जानकारी उन्हें दी जाए और गांव में मिलने वाले प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास में अराजकतत्वों द्वारा अधिकारियों का नाम बता कर अवैध वसूली की जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति आवास के नाम पर पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत वो हमारे पास आकर करें। इन सब बातों से ग्रामीण जनता अनजान होती है। उन्होंने यह भी बताया कि अपने ही खर्चे से गांव गांव में पर्चे छपवाकर ग्रामीणों को बंटवाने का भी काम कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment