Pages

Saturday, September 9, 2023

गौवंशों को बीमारियों से बचाने का करें इंतजाम : विशेष सचिव

विशेष सचिव ने कई गौशालाओं का किया निरीक्षण 

बांदा, के एस दुबे । विशेष सचिव दुग्ध विकास रामसहाय यादव ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए हैं कि गौवंशों को बीमारियों से बचाने के लिए अभी से तैयारियां कर ली जाएं। इसके साथ ही उनके चारा-भूसा की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। हिदायत दी कि इस मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व विशेष सचिव ने कई गौशालाओं का निरीक्षण भी किया। 

बैठक को संबोधित करते विशेष सचिव रामसहांय यादव

विशेष सचिव श्री यादव ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला संबंध्ी अभिलेख दुरुस्त रखे जाएं। इसके साथ ही गोवंशों के लिए भूसा, चारा, दाना आदि को संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी गौवंश बीमारी से पीड़ित नहीं है, अलबत्ता बीमारियों से गौवंशों को बचाने के लिए बेहतर इंतजाम करें। इसके पूर्व विशेष सचिव ने कान्हा गौशाला तिन्दवारी, कान्हा गौशाला मटौंध एवं कनवारा गौशाला तथा खैरादा गौशाला का निरीक्षण किया गया, जिसमें अभी तक जनपद में गौवंशों में लम्पी स्किन डिजीज की कोई भी बीमारी नही पाई गई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को लम्पी स्किन डिजीज वायरस के बचाव करने के लिए निर्देश दिये गये। 


No comments:

Post a Comment