Pages

Saturday, September 9, 2023

लोकसभा में जीतेगी इंडिया गठबंधन: कुशल सिंह पटेल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने केंद्र की मोदी व प्रदेश में योगी सरकार के बढ़ती महंगाई-भ्रष्टाचार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जताई है। कहा है कि भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर में दो सौ रुपये कम किए हैं। गैस सिलेंडर के दाम में पांच राज्यों व 2024 में लोकसभा चुनाव में लाभ पहुंचाने के मद्देनजर जनता को गुमराह करने का काम किया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में रसोई गैस के दाम बढ़ाकर 31.87 करोड़ लोगों को मोदी सरकार ने लूटा है। जनता की जेब से 833640 करोड़ रुपए से ज्यादा की लूट की है। उज्जवला बहनों से 2020 से भाजपा सरकार ने अनुदान कम कर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। अयोध्या में ट्रेन में महिला पुलिस कर्मी के साथ अमानवीय बर्ताव से जाहिर है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था फेल है। जनता की रक्षा करने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। 


जिलाध्यक्ष ने कहा कि हापुड़ में सरकार के इशारे पर पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। भाजपा सरकार जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पूरी सरकार घोसी उपचुनाव में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री-विधायक ने ताकत झोंक दी थी, लेकिन जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को विजयी बनाया। आने वाले चुनाव में जनता इंडिया गठबंधन को विजई बनाएगी।

No comments:

Post a Comment