चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। उत्तर मध्य रेलवे मंडल झांसी के साथ हुई वार्ता में जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल के उठाये सभी मुद्दों को मंजूर किया। बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे मंडल झांसी के साथ जिला कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन पंकज अग्रवाल के साथ बैठक हुई। बैठक में पंकज अग्रवाल ने कर्वी रेलवे स्टेशन के नव निर्माण अमृत स्टेशन योजना के रुप में करने व अतर्रा रेलवे स्टेशन का भी निर्माण उसी तर्ज पर फेज 2 में करने को
कहा। कर्वी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो का विस्तार करने के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए अब टिकट स्टेशन के बाहर खासतौर पर चित्रकूट में मिलने की व्यवस्था की जायेगी। पंकज अग्रवाल ने रेलवे स्टेशन के स्वच्छता एवं सुंदरीकरण पर भी फोकस किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण किया जाये। उनकी बातों को शत-प्रतिशत रेलवे मंडल झांसी ने मंजूर किया।

No comments:
Post a Comment