फतेहपुर, मो. शमशाद । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जगह-जगह झांकियां सजाकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना के साथ बच्चों के कृष्ण व राधा का रूप धारण कर हर्षोल्लास के साथ नंदलाल का जन्मोत्सव मनाया गया। बताते चलें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां काफी समय पहले शुरू हो गई थीं। देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रात में ही नंदलाल के जन्म लेते ही लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाये। लड्डू गोपाल को भोग लगाया और पूजा-अर्चना की। पर्व को शानदार तरीके
![]() |
| श्रीकृष्ण व राधा की वेशभूषा में बच्चे। |
से मनाने के लिए राधानगर में वासू प्रताप पुत्र अन्नू पाल श्री कृष्ण बने। साथ में और भी बच्चों ने भाग लिया जिसमें रुद्र प्रताप, आदित्य, खुशी, गुड्डों, भी शामिल रहीं। बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण व राधा का रूप धारण कर पर्व की भव्यता को चार चांद लगा दिए। भगवान श्री कृष्णा का रूप धारण के साथ बांसुरी राधा के गणवेश धारण करते हुए हंसी ठिठोली कर जन्माष्टमी पर्व का जमकर आनंद लिया। इसी तरह पुलिस व पीएसी लाइन में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देर रात कार्यक्रम का आगाज हुआ। पुलिस माडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ-साथ पुलिस जवानों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सेनानायक भी मौजूद रहे। सभी ने उपस्थित लोगों को पर्व की बधाई देकर पूजा-अर्चना की।

No comments:
Post a Comment