Pages

Tuesday, September 5, 2023

पंचानन राय की माध्यमिक शिक्षक संघ ने मनाई पुण्यतिथि

शिक्षा के क्षेत्र में किए गये संघर्षों को किया याद 

फतेहपुर, मो. शमशाद । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने पूर्व प्रदेश महामंत्री पंचानन राय की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किए गये संघर्षों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ल ने की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व. पंचानन राय का जन्म 28 नवंबर 1942 में हुआ था। राय साहब की प्राथमिक शिक्षा भुवाना बुजुर्ग आजमगढ़ तथा इंटर की शिक्षा शिवली नेशनल इंटर कालेज आजमगढ़ में हुई। गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक शिक्षा ग्रहण किया। सन 1968 में राय साहब गांधी इंटर कालेज मालटारी आजमगढ़ में प्रवक्ता पद पर नियुक्त किए। राय साहब उत्तर प्रदेश विधान सभा की दो बार कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे तथा राय साहब पहले जनपद आजमगढ़ के जिला मंत्री व बाद में संगठन के प्रदेश महामंत्री रहे। स्व.

पूर्व प्रदेश महामंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते संगठन के पदाधिकारी।

पंचानन राय दो बार संघ के टिकट पर विधान परिषद के सदस्य रहे। पांच सितंबर 2007 को मार्ग दुर्घटना में उनका स्वर्गवास हो गया। स्व. पंचानन राय ने प्रदेश के शिक्षकों के लिए अनेक संघर्ष किए और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण आदि उपलब्धियां प्रदान कीं। संचालन जिला मंत्री पुष्पराज सिंह ने किया। इस मौके पर विनोद चौधरी, विश्वनाथ त्रिपाठी, अतुल सिंह यादव, बलराम, तरल कुमार, देशराज, धर्मेंद्र कुशवाहा, अनिल शुक्ला, समरजीत, शोभराज, राजेश कुमार, मनोज कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद गुप्त भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment