नगर व ब्लाक अध्यक्षों की भी घोषणा, सभी का हुआ स्वागत
फतेहपुर, मो. शमशाद । राष्ट्र, धर्म रक्षा एवं मानवता की सेवा को लेकर स्थापित किए गए श्रीराम सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने संगठन को जिले में विस्तारित करने की पहल शुरू करते हुए शिव बहादुर को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही नगर व ब्लाक अध्यक्षों की भी घोषणा करते हुए सभी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। शहर के शांतीनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष रूपम श्रि ने एक बैठक बुलाई। जिसमें शहर, ब्लाक व ग्राम स्तर से युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने शिव बहादुर सिंह को
![]() |
| नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मुंह मीठा कराते प्रदेश अध्यक्ष। |
जिलाध्यक्ष, प्रशांत मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया। विनय शंकर को हस्वा ब्लाक अध्यक्ष, संजय निषाद को अमौली ब्लाक अध्यक्ष, सोनू सिंह को भिटौरा ब्लाक अध्यक्ष, अनिमेश श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष, विभाकर सेन को तेलियानी ब्लाक अध्यक्ष व पिंटू शुक्ला को मलवां ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया। तत्पश्चात प्रभु श्रीराम का अखंड जाप किया और नशे, मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया। बैठक में रोहित कुमार गुप्ता, देवी दयाल, मूलचंद्र सोनकर, सोनू सिंह प्रधान, पिंटू शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, रविशंकर गुप्ता भी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment