पूर्व रेल मंत्री का जयंती समारोह कांग्रेस ने किया आयोजित
बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संविधान सभा के सदस्य, पूर्व रेल मंत्री भारत सरकार स्व. पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। श्री त्रिपाठी के जीवन भर देश की सेवा मे समर्पित कर दिया। भारत की स्वतंत्रता के लिए कई बार जेल भी गये और यातनाएं भी सहीं। कांग्रेसियों को कमलापति त्रिपाठी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और भारत देश को महान बनाना हैं। बांदा जनपद से त्रिपाठी को बहुत प्यार था। रेल मंत्री रहते हुये जनपद और इस क्षेत्र को जीवन देने वाली ट्रेन बुंदेलखण्ड ऐक्सप्रेस शुरू की थी। कई बार उनका आगमन हुआ एवं उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में भी कांग्रेस जनों को आदेश निर्देश दिये थे। सभी कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्री त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में स्वास्थ्य
![]() |
| कमलापति के चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी |
विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी भगवानदीन वर्मा और कांग्रेस कार्यक्रम मे सेवा देने वाले राजेश कुमार पिन्टू को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने की। इस दौरान बी.लाल, राजबहादुर गुप्ता, द्वारकेश मण्डेला, इरफान सभासद, केपी सेन, अफसाना शाह, धीरेन्द्र पटेल, अरशद भाई, अशोक वर्धन कर्ण, रफत खान गोगा, नाथूराम सेन, प्रकाश त्रिपाठी, इस्लाम, शब्बीर सौदागर सुखदेव गांधी, वीरेंद्र धुरिया आदि उपस्थित रहे। शिवबली सिंह ने कविता पढ़ कर कमला पति त्रिपाठी को पुष्पांजलि अर्पित की।

No comments:
Post a Comment