Pages

Tuesday, September 5, 2023

महान शिक्षाविद राधाकृष्ण को कांग्रेस ने किया नमन

चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दी गई श्रद्धांजलि

सेवानिवृत्त शिक्षक व कवि को किया गया सम्मानित

बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के महान शिक्षाविद, भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने जनपद के सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार खरे कमल, जो कि शायर एवं कवि भी हैं, को सम्मानित किया। श्री खरे ने कहा कि यह क्षण उनके लिए ऐसा क्षण हैं जो हमेशा याद रहेगा। शिवबली

सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर को सम्मानित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष

सिंह बशर बांदवी ने इस अवसर पर श्री खरे के सम्मान मे एक कविता पढी। कार्यक्रम में बी. लाल, केपी सेन, जिलानी दुर्रानी, अशोक वर्धन कर्ण, अफसाना शाह, राजबहादुर गुप्ता, धीरेन्द्र पटेल, रम्मू वर्मा, छेदीलाल धुरिया, शब्बीर सौदागर, नत्थूराम सेन, हरीश चन्द्र बाजपेई, अरशद अली, इस्लाम भाई, मुन्नी देवी, अशरफ उल्ला रम्पा उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment