फतेहपुर, मो. शमशाद । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश की राजधानी दिल्ली में सोकरेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय संकल्प अवार्ड-2023 का आयोजन किया गया। जिसमें देश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समर्पण व सकारात्मक योगदान के लिए कार्य करने वाले लोगों को यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले से समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी
![]() |
| समाजसेविका को सम्मानित करतीं आयोजक। |
भूमिका निभाने वाली विजय लक्ष्मी साहू को आमंत्रित किया गया था। मंच पर यूनिवर्सिटी के डीन ने विजय लक्ष्मी साहू को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विजय लक्ष्मी साहू का चेहरा खिल उठा और उन्होने यूनिवर्सिटी के प्रयासों की सराहना किया। उधर जैसे ही यह जानकारी विजय लक्ष्मी साहू के परिचितों को हुई तो उनकी खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। देर शाम तक सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

No comments:
Post a Comment