Pages

Saturday, September 9, 2023

क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर एसपी गंभीर

रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने पर दंडात्मक कार्यवाही के दिए

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस कप्तान वृंदा शुक्ला की अध्यक्षता में कर्वी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बढ़ती चोरी एवं उनका समयबद्ध निवारण न होने के दृष्टिगत कोतवाली में नियुक्त समस्त पुलिस बल के कार्यों की समीक्षा की गई। एसपी श्रीमती वृन्दा शुक्ला की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय की उपस्थिति में कर्वी कोतवाली के क्षेत्रान्तर्गत बढ़ती चोरियों एवं उनका समयबद्ध निवारण न होने के दृष्टिगत कर्वी कोतवाली के समस्त पुलिस बल के कार्यों की समीक्षा की गई।उन्होंने जिन बीट कांस्टेबल द्वारा शिथिल पर्यवेक्षण किया जा रहा है एवं जो रात्रि गस्त नहीं


कर रहे हैं उनके साथ दण्डात्मक कार्यवाही के आदेश दिए। सभी बीट कांस्टेबल एवं हल्का इंचार्ज को दिशा निर्देश दिए गए कि किस प्रकार नियमित रूप से अपने हल्के में जनता से संवाद स्थापित करना है संपर्क सूत्र स्थापित करने है और कड़ी निगरानी हेतु मुखबिर तैयार करने हैं साथ ही नियमित रूप से अपने हल्के के सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर रात्रि गस्त एवं पिकेट की कार्यवाही करनी है ताकि बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

No comments:

Post a Comment