पश्चिम से पूरब की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी पर गांधी
बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाई। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू ने कहा कि राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक पैदल चलकर दुनिया में मिशाल कायम की है। उनके साथ हजारों लाखों की भीड़ साथ चली है। क्योंकि वह देश को भारत को जोड़ने की बात कह रहे थे। राष्ट्रीय एकता सामाजिक सद्भाव समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। उनके साथ लाखों की भीड़ चली। इससे साफ जाहिर है कि देशवासी देश में सद्भाव चाहते हैं, लोग जुड़कर साथ रहना चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि देश के सभी समुदायों के लोग मिल जुलकर भाईचारा की जिंदगी जिएं।
![]() |
| कांग्रेस कार्यालय में वर्षगांठ के दौरान मौजूद कांग्रेसी |
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ है। हमें संकल्प लेना है कि राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाकर चलना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पश्चिम से पूरब की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी पर हैं। हम उनका साथ देंगे। इस मौके पर बी.लाल, पवन देवी कोरी, डा. केपी सेन, जहांगीर खान, शिवबली सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, अशोकवर्धन कर्ण, कालीचरन साहू, सीताराम, कैलाश वाजपेयी, राजबहादुर गुप्ता, लवकुश, रमाऔतार, गेंदा यादव, लक्ष्मीकांत मिश्र, धीरू पांडेय, सुखदेव गांधी, नारायण, शब्बीर, संतोश कुमार द्विवेदी, जिलानी दुर्रानी, अरश्ज्ञद, सुरेश धुरिया, द्वारिकेश यादव मंडेला आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment