पार्टी कार्यालय में भी जुटे सपाई, जताई खुशी
साइकिल यात्रियों ने ग्रामीणों को वितरित की मिठाई
बांदा, के एस दुबे । घोषी चुनाव में जीत हासिल करने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर नजर आया। सपाइयों ने पार्टी कार्यालय में इकट्ठा होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से त्रस्त जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। इधर, साइकिल यात्रियों ने पड़री गांव में सपा की जीत का जश्न मनाते हुए ग्रामीणों को मिठाई का वितरण किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जुटे सपाइयों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महंगाई, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से परेशान होकर जनता ने उन्हें यह सबक सिखाया है। सपाइयों ने कहा कि यह जुनून लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा। इसके बाद सपाइयों ने एक-
![]() |
| ग्रामीणों को मिठाई वितरित करते सपाई |
दूसरे को मिठाई खिलाई। इधर, लोकतन्त्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा 28 वें दिन साइकिल यात्रा ग्राम टोला कला से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज यादव ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा सिमौनी पंडरी अनौसा रगौली केल्हनुआ मढुवा तक चली। ग्राम पंचायत पंडरी में साइकिल यात्रा टीम ने ग्रामवासियों को मिठाई खिलाकर घोषी चुनाव जीत का जश्न मनाया। यात्रा नायक आलोक यादव ने बताया कि भाजपा की महंगाई भ्रष्टाचार गुंडागर्दी से त्रस्त जनता तथा लोकतन्त्र और संविधान की उड़ रही धज्जियों से आजिज आकर भाजपा को सबक सिखाया है। यह जुनून लगातार लोकसभा के चुनाव तक जारी रहेगा। अमोल यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी एवं मुलायम सिंह यादव जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड ने घोषी जीत पर घोषी की जनता को बधाई दी। साइकिल यात्रा में साथ चल रहे रामानुज सिंह, पंकज, अमित, विनोद, राकेश, दिलीप, धर्मेन्द्र वर्मा, प्रदीप आदि साइकिल यात्रियों ने भी जीत पर प्रसन्नता जाहिर की

No comments:
Post a Comment