Pages

Tuesday, May 28, 2024

पारा पहुंचा 45 पार, थपेड़ों से चेहरे हुए लाल

उमस भरी गर्मी में पंखा व कूलर भी नहीं दे रहे साथ 

फतेहपुर, मो. शमशाद । प्रचण्ड गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर पारा 45 डिग्री से. के पार हो गया। जिससे दिन में चलने वाले लू के थपेड़ों से चेहरे लाल हो गए। उधर उमस ने भी लोगों की हालत खराब कर रखी हैं। जानलेवा बन चुकी गर्मी इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही हैं। बारिश न होने के कारण स्थिति और भी विकराल होती जा रही हैं। तापमान लगातार बढ़ने से लोग बीमारियों की गिरफ्त में भी आ रहे है। गर्मी का यह आलम है कि 12 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। रेलवे स्टेशन में यात्रियों को पानी के लिये मारामारी करते देखा जा सकता हैं तीनों प्लेटफार्मो में लगे फ्रीजर यात्रियों को मुंह चिढ़ा रहे है। सुबह से ही उमस का असर लोगों को बेहाल किये रहा। सारा दिन पसीना बहाते लोगों की हालत खस्ता रही। भीषण उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की लेट लतीफी अब लोगों को अखर रही हैं। सुबह से ही हवा के रूख में आए बदलाव के कारण

गर्मी से बचने के लिए अंगौछे से सिर ढके युवक।

उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। आलम ऐसा कि दिन के 9 बजे से आसमान से आग बरसने लगी। ऊपर से पुरवा हवा ने उमस बढ़ा दी। दोपहर होते-होते एक बजे तक पारा लोगों को छकाने लगा जिससे लोग बुरी तरह परेशान हो गए। सड़कों पर पसरा सन्नाटा गर्मी की इंतहां को बयां करता रहा। घरों में गर्मी से बचने के उपाय के लिये लगे कूलर-पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे। आए दिन की लोकल फाल्टो ने लोगों को इस कदर परेशान कर रखा है। कि रोजमर्रा के काम काज भी भारी पड़ रहे है। आवश्यक कार्यो से घरों से बाहर निकलने वाले तेज धूप से बचने के लिए सिर व मुंह को अंगौछे से बांधकर निकलना मजबूरी बना हुआ हैं उमस भरी गर्मी से बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली और कटौती ने लोगो ंका सुख छीन लिया है। मौसम की तल्खी और गम्र हवाओं के थपेड़ों के चलते दोपहर में सड़कों की हलचल थम सी जाती है। 


No comments:

Post a Comment