Pages

Sunday, June 2, 2024

गठबंधन कार्यकर्ताओं ने मतगणना के दौरान चौकसी बरतने की बनाई रणनीति

सपा व कांग्रेस नेताओं ने कहा एक्ज़िट पोल छलावा

फतेहपुर, मो. शमशाद । मतगणना से पूर्व आए हुए एक्ज़िट पोल को छलावा बताते हुए इंडिया गठबंधन के दलों कंग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना एजेंटों को मतगणना के दौरान चौकसी बरतने को कहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे एक्जिट पोल को छलावा और विपक्ष को हतोत्साहित करने वाला बताया। रविवार को तपस्वी नगर स्थित इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल सपा व कांग्रेस नेताओं ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल यादव, शेरू यादव व उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य मिस्बाहुल हक, जनपदीय अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के  पदाधिकारियों ने मतगणना दिवस के दिन अपनायी जाने वाली प्रक्रिया पर चर्चा की। इस दौरान मतगणना अभिकर्ताओ से बबर शेर की तरह मतगणना कार्यां में नज़र रखने, मतगणना में वाली ईवीएम मशीन नंबर का क्रमांक, मतदान लेखा का मिलान, पर कडी निगाह रखने को कहा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है। चैनलों के एक्ज़िट पोल भ्रमित करने

गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाते अल्पसंख्यक कांग्रेसी।

वाले है कार्यकर्ता को पूरे उत्साह के साथ यज्ञ में शामिल होना है। मिस्बाहुल हक ने कहा कि इक्जिट पोल का आधार उनके झूठ के दर्शन पर आधारित सत्ता के अवतारित आंकडों से जनता का लोकतंत्र और संविधान पर गहरी आस्था को हतोत्साहित करना है। उन्होंने प्रशासन से लोकतंत्र के इस पर्व पर पारदर्शिता, निष्पक्ष मतगणना का संचालन कर परिणाम की घोषणा कराए जाने की आशा व्यक्त की। सपा नेता कपिल यादव ने कहा कि हम सब लोग संविधान रक्षक के तौर पर चुनाव समाप्त होने के बाद भी दिन रात डटे है। आने वाले चार जून को संविधान और लोकतंत्र पर न्याय का दिन होगा। इस मौके पर शहर चेयरमैन शकील अहमद, जिला महासचिव निहाल अहमद, जिला सचिव कासिम अली, नफीस खान, वार्ड अध्यक्ष रिंकू, मुन्ना आदि रहे।


No comments:

Post a Comment