Pages

Thursday, June 27, 2024

नीलकंठेश्वर मंदिर में बागेश्वरधाम पदयात्रियों ने टेका मत्था

कालिंजर क्षेत्र में लोगों ने किया जोरदार स्वागत, भोजन भी कराया

बांदा, के एस दुबे । नरैनी अयोध्या से बागेश्वरधाम जा रहा पदयात्रियों का जत्था कालिंजर पहुंचा। वहां पर भगवन नीलकंठेश्वर के दर्शन किया। इलाकाई लोगों ने पदयात्रियों का स्वगात करते हुए उन्हें भोजन कराया। इसके बाद बागेश्वरधाम के लिए रवाना किया गया पदयात्रा ५ जून को अयोध्या से प्रारंभ किया था जिसमें ४ जुलाई को बागेश्वर धाम पहुंचेंगे पदयात्रा करने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं एवं बच्चियां भी शामिल हैं जिसमें श्रीमती सुनीता देवी कुशीनगर श्री अविनाश तिवारी कुशीनगर आयुष तिवारी देवरिया आशीष सिंह पूर्वी चंपारण बिहार अमितेश मौर्य गाज़ीपुर राम

बागेश्वरधाम के लिए रवाना होते पदयात्री

नक्षत्र चौरसिया देवरिया श्रीमती रामकीदेवी चौरसिया गीता देवी सीतामढ़ी बिहार गीता यादव बगहा बिहार अनीशा देवी बगहा बिहार राजकुमारी देवी रीवा मध्य प्रदेश शिवानी परिहार ललितपुर मिथिलेश सिंह कुशीनगर चंदन तिवारी प्रतापगढ़ अंजना प्रजापति शहडोल प्रतीक्षा विश्वकर्मा रीवा सत्य विश्वकर्मा उम्र नव वर्ष रीवा शामिल है। बताया कि बागेश्वर धाम के गुरु धीरेंद्र शास्त्री के जन्म उत्सव पर उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए पदयात्रा कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment