Pages

Saturday, June 29, 2024

घटिया सामग्री से जीरा में बन रही सडक

मानिकपुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मानिकपुर ब्लाक के एैलहा बढ़ैया गांव के मजरा जीरा में रामशरण यादव के घर से रज्जू के घर तक बन रही इंटरलॉकिंग सडक भ्रष्टाचार की भेंट चढ गई है। एैलहा बढैया के मजरा जीरा में इंटरलॉकिंग में भ्रष्टाचार हो रहा है। सडक की साइड वाल डस्ट से जुड़वाई है। तीन नम्बर ईंट लगाई है। मोरम की जगह मिट्टी सडक में डलवाई जा रही है। गिट्टी की जगह क्षेत्रीय पत्थर प्रयोग हो रहा है।

 घटिया सामग्री से बन रही सडक।

शनिवार को मानिकपुर ब्लाक के एैलहा बढैया गांव के जीरा में सडक निर्माण में भ्रष्टाचार देखने को मिला। प्रधान-सचिव आपूर्ति ठेकेदार से कार्य करा रहे हैं। ठेकेदार नियम ताक में रखकर मानकविहीन कार्य कराकर धनराशि हडपने की फिराक में है। जिम्मेदारों के रवैये से ठेकेदार मनमानी कर रहा है। इस बाबत बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसा है तो जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।


No comments:

Post a Comment