Pages

Wednesday, July 3, 2024

पालिका ने मनाया प्लास्टिक फ्री डे, किया पौधरोपण

उपस्थित लोगों के बीच प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की दी जानकारी

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के पक्का तालाब स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क पं. अटल बिहारी बाजपेई में बुधवार को स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य के साथ ब्रांड एंबेस्डर की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद ने इंटरनेशनल प्लास्टिक फ्री डे मनाया। तत्पश्चात परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से वातावरण अधिक प्रदूषित हो रहा है। समय-समय पर प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन यह अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक हम स्वयं जागरूक नहीं होंगे। उन्होने कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत

अटल बिहारी बाजपेई पार्क में पौधरोपित करते पालिका कर्मी।

बनाने के लिए हमें जागरूक होना होगा। घर से बाजार जाते समय साथ में घर से झोला लेकर चलें। जिससे कोई भी वस्तु खरीदते समय पालीथीन का इस्तेमाल न करना पड़े। उन्होने व्यापारियों का भी आहवान किया कि प्लास्टिक से दूर रहें और ग्राहकों को घर के बने झोले का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें। तभी हम अपने वातावरण को शुद्ध रख सकते हैं। उन्होने यह भी आहवान किया कि वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपित करें। क्योंकि यही पौध आगे चलकर हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं। तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण की सभी को शपथ दिलाई। एसआई राकेश कुमार गौड़ ने आगामी अभियान में सहयोग प्रदान करने के लिए लोगों को प्ररित किया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य लिपिक मो. हबीब ने किया। इस मौके पर समस्त सफाई नायक, स्वच्छता दूत एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment