Pages

Tuesday, July 2, 2024

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

फतेहपुर, मो. शमशाद । समाजवादी पार्टी की नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने उनकी दीर्घ आयु की कामना की गयी। कृष्ण बिहारी नगर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार व नगर अध्यक्ष तनवीर हैदर के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन रज़ा हैदर द्वारा केक काटकर मनाया

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटते रजा हैदर व मौजूद सपाई।

गया। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र को प्रतीकत्मक रूप से सामने रखकर व केक काटकर जन्मदिन मनाया गया व उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर नगर महामंत्री रिशु तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अपने जन्मदिन के मौके पर वृक्षारोपण करने व धरती को हरा भरा बनाने का कार्यक्रम दिया गया है। नगर इकाई के सभी सपा कार्यकर्ता वृक्षारोपण के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का कार्य करेंगे। इस मौके पर मो. बिलाल, ईशान, सलमान, साकिब, अमान  ताकी, ओम, मौसिम आदि रहे।


No comments:

Post a Comment