Pages

Tuesday, July 2, 2024

अखिलेश जन्मदिन सप्ताह पर रोपा पौधा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर जारी पौधरोपण सप्ताह के तहत देवांगना स्थिति बजरंग आश्रम में बरगद पौधा रोपित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। सपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अनुज सिंह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर्यावरण प्रेमी हैं। सपा सरकार में पर्यावरण बचाने को बहुत काम हुए हैं।

 बरगद का पौधा लगाते सपा नेता।

मंगलवार को सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार में एक दिन में करोड़ों पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। समय-समय पर पर्यावरण प्रेमियों को प्रोत्साहन राशि देकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हौसला आफजायी की थी। मौजूदा भाजपा सरकार पर्यावरण विरोधी है। विकास के नाम पर सरकार हर रोज लाखों पौधे उजाड रही है। कागज में लाखों पौधे लगाने का दावा करने वाली योगी सरकार में धरातल में एक भी पौधा जिंदा नहीं है। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता साहबलाल द्विवेदी, चंद्रभान यादव, राम प्रसाद वर्मा, रोहित यादव, डा सुरेश, अनूप यादव व संत धनीराम दास मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment