Pages

Sunday, October 27, 2024

आबकारी टीम का छापा, तीन कुंतल लहन नष्ट

दो महिलाएं अवैध रूप से करती थीं अवैध शराब का निर्माण

बदौसा, के एस दुबे । आबकारी विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। तीन कुंतल लहन नष्ट किया गया। इसके साथ ही दो महिलाओं को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बदौसा के केवटन पुरवा में पुलिस, आबकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण कर रही दो महिलाओं को माया उर्फ सुरेखा पत्नी बच्चा निषाद, शीलू पत्नी सुखलाल निवासी केवटन पुरवा अंश दुबरिया को मौके से गिरफ्तार करते हुए दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं पर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

नष्ट किया गया लहर और गिरफ्तार दो महिलाएं।

टीम ने मौके पर लगभग तीन कुंतल महुआ लहन को बरामद करके नष्ट कर दिया। इस छापेमारी पर नायब तहसीलदार अतर्रा राजीव कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 संदीप नाथ त्रिपाठी ,आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन सुनील कुमार, उप निरीक्षक थाना बदौसा राम नरायण सरोज, गौरव मिश्रा, आबकारी मुख्य आरक्षी रामसागर पांडेय, शिवप्रताप चंद्रशेखर, इलत फ़ात हुसैन, अजय कुमार महिला आरक्षी अनीता सिंह, सरिता पाल, बदौसा थाना आरक्षी अनुराग यादव, नरेंद्र कुमार ,शेर सिंह मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment