Pages

Monday, October 28, 2024

वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण सम्पन्न

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एडीएम एफआर उमेश चंद्र निगम, जिलाध्यक्ष अपना दल एस  रामसिया सिंह पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, भाजपा हरिओम करवरिया, जिला सचिव माकपा रुद्र प्रताप मिश्रा, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने संयुक्त रूप से वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। उन्होंने

निरीक्षण करते अधिकारीगण।

गार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे संचालित मिले। निरीक्षण दौरान उन्होंने कहा कि बंदरों से सावधान रहें। बंदरों से सीसीटीवी कैमरा प्रभावित हों तो उसे तत्काल सही करायें। उन्होंने  सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिये कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद रहे।


No comments:

Post a Comment