खेत में पानी लगाने को हुआ विवाद
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । रैपुरवा माफी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते खेत में पानी लगाने गये बड़े भाई रामलोचन पर छोटे भाई रामरहीस ने फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रामलोचन का एक कान कट गया। उनकी आंखों में गंभीर चोट आईं है। घायल रामलोचन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शिवरामपुर चैकी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। ज्ञात हुआ कि भाइयों के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार को रामलोचन अपने खेत में पानी लगाने गये थे। तभी रामरहीस
![]() |
अस्पताल में भर्ती घायल। |
ने गुस्से में आकर फरसे से उन पर हमला कर दिया। शिवरामपुर चैकी प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामरहीस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि जमीन व खेती-किसानी को लेकर ये झगड़ा पहले से चल रहा था। इस बार मामला जानलेवा हो गया। पुलिस ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी।
No comments:
Post a Comment