Pages

Monday, January 27, 2025

सीएसजेएमयू में गणतंत्र दिवस का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने राष्ट्रध्वज फहराते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति, विश्वविद्यालय द्वारा अकादमी एवं सामाजिक गतिविधियों में योगदान के संबंध के विषय जानकारी दी।इस अवसर पर विशेष उपलब्धियां के लिए एनसीसी के कैंडेट्स एवं एन एस एस के स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर की एन सी सी इकाइयों 3 यू.पी.एअर.एस.क्यू. एन एवं


17 यूं.पी. गर्ल्स बटालियन द्वारा बैंड के साथ मार्च पास्ट प्रशासनिक भवन से विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह तक किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की 16 इकाइयों द्वारा महाकुंभ 2025 की थीम पर आकर्षक एवं मनोहारी झांकियां का प्रदर्शन किया गया जिसमें स्वयं सेवकों ने भगवान महादेव श्री राम, भगवान विष्णु एवं अघोरी आदि का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुलपति द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी शिक्षक कर्मचारी विद्यार्थी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment