Pages

Thursday, January 30, 2025

श्रद्धा व सम्मान के साथ कांग्रेसियों ने मनाया महात्मा गांधी का शहादत दिवस

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर गुरूवार को जिला कांग्रेस के कैंप कार्यालय कर्वी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट कुशल सिंह पटेल ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद किया व जीवन में न्याय व समानता की अलख जगाई। कांग्रेसियों से आग्रह किया कि गांधी

 महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाते कांग्रेसी

जी के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी को और मजबूत बनाएं व समाज सेवा को प्राथमिकता दें। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेत्री सविता पाल ने गांधी जी को नमन करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लियां। इस मौके पर विजय मणि त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, महेंद्र सिंह, सविता पाल, रावेंद्र सिंह पटेल, कल्याण सिंह पटेल, विनीत गांधी व योगेंद्र प्रमुख रूप से शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment