Pages

Friday, February 28, 2025

चेयरमैन ने सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । किशनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विकास कार्यों को लेकर आधा दर्जन मोहल्ले में बारीकी से निरीक्षण किया। चेयरमैन रेखा सरोज ने मोहल्ला कैथाना, रमपुरवा, मजीजगंज, घटईपुर में बन रही सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने सड़क बनवाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार प्रकट किया।उन्होंने कर्मचारी अधिकारियों से कहा कि नगर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। लोग नगर पंचायत द्वारा कराए जा

सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेतीं चेयरमैन रेखा सरोज।

रहे विकास कार्यों से खुश है। वर्तमान में नगर में लगभग बीस से अधिक निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके बाद दूसरे सड़क निर्माण कार्य शुरू होंगे। वहीं लोगों ने प्राथमिक विद्यालय में सफाई कार्य न होने की शिकायत की। जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें जल्द सुधार का आश्वासन दिया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सरोज, सभासद प्रेम सिंह, विजय नामदेव, मोहम्मद कलीम, सत्येंद्र सरोज, ठेकेदार राहुल पाण्डेय, प्रदीप तिवारी अवधेश पासवान, अमीन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment