वनांगना संस्था ने मनाया अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस -
नरैनी स्थित कस्तूरबा गाँधी विद्यालय में हुआ आयोजन
बांदा, के एस दुबे । वनांगना संस्था की ओर से चलाये जा रहे तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के तहत नरैनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया गया। फिल्म दिखाकर कानून और न्याय पर चर्चा की गई। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शोभा देवी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस 20 फरवरी को मनाया जाता हैl इसका मकसद समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना, लिंग, नस्ल, असमानता, धार्मिक भेदभाव से संबंधित बढ़ाओ को दूर करना है। यह दुनिया भर में किए गए अअन्याय पर भी प्रकाश डालता है और समाधानों व सुधारों पर ध्यान देता है। बोल बसंतो फ़िल्म दिखाकर कानून और न्याय पर लड़कियों के साथ बातचीत की गई।
![]() |
कार्यक्रम में शामिल संस्था पदाधिकारी व बच्चे। |
छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म में विधवा महिला ने हार नहीं मानी। अपना हक ले कर रही और कानून से न्याय भी मिला। इसी तरह महिलाओं को कभी हार नहीं माननी चाहिए चाहे उसे कितनी भी मुश्किलों का सामना करना पड़े। विद्यालय टीचर दीप्ति राजपूत ने कहा कि वनांगना संस्था द्वारा काफी अच्छी जानकारी दी जा रही है जो लड़कियों के लिए बहुत जरूरी है। कहा कि न्याय मिलने में समय लगता है, हमें लम्बी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में वार्डन अर्चना सिंह, टीचर्स संगीता, दिव्या, अरविंद शामिल रहे। संस्था कार्यकर्ता फरजान खान द्वारा सभी का आभार करते हुए समापन किया गया।
No comments:
Post a Comment