Pages

Saturday, February 8, 2025

जेल में कैदियों को उनके अधिकारों की दी जानकारी

न्यायिक अधिकारियों ने जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली दुरूस्त

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला कारागार में निरूद्व बंदियों के अधिकारो एवं उनकी समस्या से संबंधित निपटान हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजय सिंह प्रथम के अलावा अन्य न्यायिक अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया। जिसमें कैदियों व बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह प्रथम की ओर से नियुक्त लीगल एड डिफेन्स काउंसिल ने उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल रोशनी उमराव ने कैदियों को बताया कि यदि उनके पास जमानत/विचारण हेतु अधिवक्ता नहीं है। वह लोग जेल में नियुक्त जेल पीएलवी व जेल प्राधिकारियों के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन कर सकते है। न्याय रक्षक/डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउसिल शिव सौरभ मिश्रा ने निरूद्ध कैदियों को जेल प्राधिकारियों द्वारा दिये जाने

जिला कारागार में कैदियों को अधिकारों की जानकारी देते न्यायिक अधिकारी।

वाली सुविधाओं के बारे बताया। अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि जेल विजिटर के रूप में कु0 रोशनी उमराव व अशोक कुमार मिश्रा नियमित अन्तराल में कारागार आते है तो उन्हे भी अपनी समस्या से अवगत कराया जा सकता है। अपर जिला जज अजय सिंह प्रथम ने निरूद्ध वृद्ध कैदियों को उनके नजर के चश्मों का वितरण स्वयं किया। जिसमें सर्वप्रथम कैदी रामशरण को अपने हॉथों से चश्मा पहनाकर कार्यक्रम की शुरआत की। कैदियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता को स्वयं अपर जिला जज समेत अन्य लोगों ने चखकर जांच की। रोटी का वजन मानक के अनुरूप पाया गया। जेल में साफ-सफाई मिली। किसी भी कैदी ने कोई शिकायत नहीं बतायी। इस मौके पर जेलर अनिल कुमार, डिप्टी जेलर कृपाल सिंह, डिप्टी जेलर अभय कुमार गौतम, डिप्टी जेलर माया, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल/न्याय रक्षक शिवसौरभ मिश्रा, अशोक कुमार, रोशनी, वर्षा गुप्ता, लिपिक धनश्याम, अर्दली रमेश कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment