रामनगर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । चित्रकूट के ख्याति प्राप्त युवा कवि दिनेश दीक्षित संघर्षी के काव्य पाठ का प्रसारण कल रविवार को साधना टीवी पर किया जाएगा। कार्यक्रम जिले चित्रकूट के लिए गर्व का विषय है। दिनेश दीक्षित संघर्षी् ने बताया कि हाल ही में नोएडा स्थित साधना टीवी स्टूडियो में उनके काव्य पाठ की रिकॉर्डिंग की गई थी, जिसमें देशभर से आए ख्याति प्राप्त कवियों ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया। इस काव्य पाठ का प्रसारण रात्रि 11 बजे साधना ग्रुप के चैनल हर खबर पर किया जाएगा, जिसे टाटा स्काई एवं जियो टीवी के चैनल नंबर 570 पर
![]() |
युवा कवि दिनेश दीक्षित संघषी को सम्मानित करते हुए |
देखा जा सकता है। इसके अलावा, प्रसारण साधना गोल्ड व यूट्यूब पर भी उपलब्ध रहेगा। इस काव्य मंच पर दिनेश दीक्षित संघर्षी् को सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि सुरेश नीरव व पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी प्रसिद्ध इतिहासकार अमित राय जैन व साधना टीवी के निर्माता/निर्देशक प्रवीण आर्य द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके साहित्यिक योगदान को दर्शाता है बल्कि चित्रकूट जनपद के लिए भी गौरव का विषय है।
No comments:
Post a Comment