जनसेवक ने जनता दरबार लगाकर सुनीं समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 15, 2025

जनसेवक ने जनता दरबार लगाकर सुनीं समस्याएं

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने नगर पंचायत खखरेरू में जनता दर्शन का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी-अपनी शिकायतों को रखा। जनसेवक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके समस्या निराकरण किए जाने की बात कही। बताते चलें कि जनसेवक राजेश सिंह प्रत्येक माह की पन्द्रह तारीख को जनता दर्शन का आयोजन करते हैं। इसी क्रम में शनिवार को नगर पंचायत खखरेरू में जनता दर्शन लगाया गया। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित बड़ी

जनता दर्शन में पीड़ितों की समस्याएं सुनते जनसेवक राजेश सिंह।

संख्या में पहुंचे और अपने-अपने शिकायती पत्र जनसेवक के समक्ष रखने का काम किया। जनसेवक ने एक-एक पीड़ित की शिकायत सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके निस्तारण किए जाने की बात कही। जनसेवक ने बताया कि आज लगभग 435 लोगों की समस्याएं सुनीं गई हैं। जिनका निस्तारण कराने का प्रयास किया गया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों पर अमल करके पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की मुख्य धारा से भी जोड़ा जा रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages