लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई झण्डी
फतेहपुर, मो. शमशाद । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 वीं जन्म जयंती मनाई गई। धाता कस्बे में अटेलवा से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने फीता काट कर एवं हरी झंड़ी दिखाकर किया। शोभा यात्रा धाता कस्बा से घूमते हुए धाता बाईपास, देवारी, कल्याणपुर कचरौली, हरदवा होते हुए अहमदपुर कुसुंभा पहुंची। जहां विचार गोष्ठी हुई। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जनसेवक राजेश सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 जयंती आज प्रासंगिक रूप से जो मनाई जा रही है निश्चित है
![]() |
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकलती शोभा यात्रा। |
उसे महापुरुष द्वारा देश राष्ट्र को सामाजिक संस्कृत को योगदान देने के कारण सनातन धर्म के रक्षक के रूप में याद किया जाता है। जिसमें जल सेवा के संस्थापक एवं प्रवर्तन के रूप में भारतीय सरकार द्वारा जो उनका सम्मान दिया गया निश्चित ही उनके योगदान को याद किया जा रहा है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज हम याद कर भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं राष्ट्रीय गौरव को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। यात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आचार्य कमलेश योगी, बाबा रामसनेही, रवि पटेल, अंकित सिंह, अभय प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह, नितिन पटेल, रितु पटेल, अमर सिंह, शाहिद भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment